मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कैमूर में 18 से 22 जुलाई तक आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-थर्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर के शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की अंडर-14 बालिका टीम विजेता बनी है। फाइनल में शेमफोर्ड ने होलीक्रॉस पब्लिक स्कूल, बोकारो को 25-22 और 25-12 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय की निर्देशिका ऋचा शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों तथा कोच कृष्णा ठाकुर और नीतू कुमारी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सितंबर में लुधियाना में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- वालीबॉल प्रतियोगिता में छह वर्गों की टीम ने जीते छह स्वर्ण पदक यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जोनल हैंडबॉल ट्रायल में चर्च स्कूल और केरला समाजम ने जीते दो-दो खिताब

हिंदी हिन्दुस्तान की ...