बोकारो, सितम्बर 11 -- झारखंड शिक्षा परियोजना बोकारो की ओर से दोदिवसीय खेलो झारखंड का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को जैप 4 मैदान में हुआ। इस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी व रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंड के सरकारी स्कूलों की विजेता टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीओ सुमांतो कुमार व अन्य अधिकारी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसमें वालीबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग वॉलीबॉल में राम रूद्र प्लस टू हाई स्कूल चास की टीम ने उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल पाथुरिया को पराजित कर विजेता बना। जरीडीह की टीम उप विजेता बनी। अंडर 14 बालिका खो-खो में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोमिया की टीम उत्क्रमित हाई स्कूल मिर्धा चास को पराज...