पिथौरागढ़, जून 23 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। जिला खेल विभाग व जिला ओलंपिक संघ की ओर से रामलीला मैदान डीडीहाट में वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर साह, विशिष्ट अतिथि विक्रम बिष्ट व भुवनेन्द्र भंडारी रहे। इस दौरान बालिका वर्ग मैच में अटल उत्कृष्ट राइंका डीडीहाट की बालिकाओं ने नारायण नगर महाविद्यालय की टीम को 25-23 21-25 25-23 के अंतर से हराया। मैच में लक्ष्मी खड़ायत, ज्योति कन्याल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वही बालक वर्ग के मैच में डीबीए - ए ने डी बी ए -बी को 25-19 21-25 25-22 से हराकर जीत हासिल की। चेतन और निशांत गैड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि साह ने खिलाड़ियों से को नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाने को कहा। संचालन अशोक खड़ायत ने किया...