बस्ती, फरवरी 3 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय डिग्री कॉलेज गड़हा गौतम में चल रही तीन दिवसीय स्व. रामआसरे सिंह नोहरा देवी वालीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरण से हुआ। तीसरे दिन खेले गए क्षेत्रीय टीमों की वालीबॉल प्रतियोगिता में बेलघाट को हराकर गड़हा गौतम विजेता बना। कबड्डी में कप्तानगंज की टीम ने बीआरएस एकेडमी को हराकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। तीसरे दिन खेले गए क्षेत्रीय टीमों की वालीबॉल प्रतियोगिता में बेलघाट ने शंभूपुर को पराजित किया। गड़हा गौतम ए और गड़हा गौतम बी टीम के बीच हुए मैच में ए टीम को जीत मिली। अपर आयुक्त प्रशासन मनीष तिवारी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन किया। उन्होंने खेल में जीत हार अपनाने की सीख दी। क्षेत्रीय विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने वालीबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प...