हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में सोमवार को आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की अंतर-महाविद्यालयी महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल की महिला टीम चैंपियन बनी। जबकि एमबीपीजी की टीम उपविजेता रही। क्रीड़ा सचिव एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. ललित मोहन तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान डीएसबी व एमबीपीजी कॉलेज की खिलाड़ियों ने टीमवर्क, अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता का परिचय दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने टीम की खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...