सोनभद्र, अगस्त 22 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा में माध्यमिक जनपद स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न संवर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विन्ध्याचल मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 19 वर्षीय संवर्ग में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल की टीम विजेता रही। जबकि उपविजेता गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन की टीम रही। 17 वर्षीय संभाग में विजेता चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर और उपविजेता आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट की टीम रही। 14 वर्षीय संवर्ग में विजेता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा रही। मुख्य अतिथि ओबरा शिक्षा निकेतन के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी नारायण सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। टीम के चयनित खिलाड़ी विं...