वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीडब्ल्यूसी, बीएन कॉलेज चैंपियन
पटना, अक्टूबर 1 -- पटना विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मगध महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनपी वर्मा और पटना विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. दीप नारायण ने किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में पटना वीमेंस कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मगध महिला कॉलेज की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग के फाइनल में बीएन कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पटना कॉलेज उपविजेता रहा। मौके पर मगध महिला कॉलेज की प्रभारी डॉ. सुचिता अर्पण, स्पोर्ट्स बोर्ड की सदस्य डॉ. ज्योति दुबे, बीएन कॉलेज के महाविद्यालय पीटीआई मो. जावेद हुसैन आदि रहे। खेल सचिव डॉ. दीप नारायण कुमार ने प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.