वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एएफ, स्टार क्लब और ग्रीनवैली जीते
कानपुर, मई 30 -- कानपुर। अर्मापुर स्थित फील्डगन फैक्ट्री मैदान पर चार दिवसीय स्व. जयशंकर स्मृति जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को एएफ, स्टार क्लब और ग्रीन वैली ने जीत दर्ज की। तीसरे दिन के पहले मुकाबले में एएफ और आर्डिनेंस फैक्ट्री के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें एफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम ने पहला सेट 25-10 और दूसरा सेट 25-22 से जीता। दूसरे मुकाबला में स्टार क्लब और आरमरीना के बीच मैच खेला गया, इसमें पहला सेट स्टार क्लब ने 21-14 से पहला सेट और 21-15 से दूसरा सेट अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में ग्रीन वैली ने आरमरीना को पहले सेट में 21-11 और दूसरे सेट में 21-14 से पराजित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.