वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मोघली सिक्स की टीम विजेता
रांची, जून 13 -- रांची। रेलवे कॉलोनी स्थित पानी टंकी ए-टाइप ग्राउंड में आयोजित स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मोघली सिक्स एवं जग्गू सिक्स टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मोघली सिक्स की टीम विजेता बनी। जग्गू सिक्स की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम मोघली सिक्स को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह तथा उपविजेता टीम जग्गू को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में श्रीश्री मां काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति ट्रस्ट के संरक्षक रोशन सिंह, पार्षद आरती कुमारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, सचिव उज्ज्वल आनंद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर अमित कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्री अनीश कुमार, राजू राम उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.