मुंगेर, जनवरी 5 -- असरगंज, निज संवाददाता। रामानंद एवं परसीराम इंटर स्तरीय विद्यालय, रहमतपुर के खेल मैदान पर रविवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मीना देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में शुरू हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन अंचल अधिकारी उमेश शर्मा ने किया। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद खुशबू सिंह, वार्ड पार्षद देवेंद्र कुमार, व्यवस्थापक प्रियांशु आनंद उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी का 90 वां जन्म दिवस खिलाड़ियों ने केक काटकर मनाया। उद्घाटन मैच रहमतपुर एवं केंदुवार के बीच खेला गया। जिसमें केंदुआर ने जीत हासिल की। टूर्नामेंट में संग्रामपुर प्रखंड के रेवाड़ी, शंभूगंज प्रखंड के भलुआ ,सुल्तानगंज प्रखंड के पनसला, बेलारी, नयागांव, खगड़िया जिला के डुमरिया के साथ-साथ असरगंज, लखनपुर ,रणग्राम की कुल 14 टीमें भाग ले रही है...