धनबाद, मार्च 31 -- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एवं भारतीय वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय अस्मिता सिटी महिला वॉलीबॉल लीग में वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर की महिला टीम ने डीएवी सेंट्रल को फाइनल मुकाबले में 3-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सोमवार को वॉलीबॉल स्टेडियम में खेले गए पांच सेट के फाइनल मुकाबले में वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर की महिला टीम ने डीएवी सेंट्रल को कड़े संघर्ष में 23-25, 27-25, 25-23, 28-26 से पराजित कर अस्मिता सिटी महिला लीग खिताब अपने नाम किया। इस लीग चैंपियनशिप में धनबाद जिले की 12 महिला टीमों ने भाग लिया लिया। मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान के महिला टीम को अस्मिता वॉलीबॉल ट्रॉफी से सम्मानित किया। खिलाड़ियों को व्यक्तिगत ...