बेगुसराय, फरवरी 28 -- बीहट। पश्चिम बंगाल के हुगली में हुए सबजूनियर वॉलीबॉल के नेशनल चैम्पियनशिप में बिहार टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार टीम ने जम्मू कश्मीर, आंध्रप्रदेश तथा पुंडुचेरी को पराजित किया। हरियाणा तथा गुजरात के हाथों पराजित होने के कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बिहार वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने बताया कि बिहार सब जूनियर वॉलीबॉल टीम में बेगूसराय के शुभम, आनंद, निखिल, अभिषेक, तथा बलराम शामिल थे। बरौनी के रवि राज टीम के कोच थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...