पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु फुटबॉल खेल विधा के बालक-बालिका खिलाड़ियों का स्थानीय जिला स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल प्रतियोगिता में विभिन्न जिला से बालक वर्ग में 104 तथा बालिका वर्ग में 9 खिलाड़ी उपस्थित हुए। सभी उपस्थित बालक बालिका खिलाड़ियों का विभाग द्वारा संबंधित खेल विधाओं के प्रशिक्षकों द्वारा बैटरी टेस्ट एवं स्किल टेस्ट लिया गया। बैटरी टेस्ट एवं स्किल टेस्ट में उच्च अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के लिए भोजन, आवासन और प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था खेल विभाग द्वारा किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता क...