हल्द्वानी, मई 26 -- हल्द्वानी। विकास खंड हल्द्वानी की विद्यालयी वॉलीबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने इनका उद्धाटन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हल्द्वानी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...