रांची, जुलाई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा रविवार को पुराना विधानसभा सभागार में हुई। बैठक का महत्वपूर्ण कार्य भारत सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय खेल शासन एवं विकास संहिता 2025 के अनुरूप झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संविधान में आवश्यक संशोधन करना रहा, इस विषय पर व्यापक चर्चा के बाद संविधान संशोधन समिति का गठन किया गया। समिति में सुनील सहाय (अध्यक्ष), उत्तम राज, डॉ निशिकांत पाठक, संजय कुमार, आशीष झा, सूरज प्रकाश लाल व संजय गुप्ता को सदस्य बनाया गया। समिति केन्द्र सरकार की खेल नीति एवं राष्ट्रीय खेल शासन एवं विकास संहिता-2025 के आलोक में बैठक कर संघ के संविधान में आवश्यक संशोधनों का प्रारूप तैयार करेगी तथा अपनी अनुशंसा कार्यकारिणी समिति एवं आम सभा के समक्ष प्रस्तुत करेगी। आमसभा में भानु प्रसाद (अंतरराष्ट्र...