घाटशिला, सितम्बर 11 -- चाकुलिया, संवाददाता। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की ओर से आयोजित खेलो झारखंड 2025-26 के तहत नौ और दस सितंबर 2025 को चाकुलिया प्रखंड में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय और मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदानों में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन चाकुलिया प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित खेल शिक्षक रामस्वरूप यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खेल भावना के महत्व पर जोर दिया। इस प्रतियोगिता में चाकुलिया प्रखंड के सभी विद्यालयों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 10...