बरेली, मार्च 20 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका खेल स्पर्धा का गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन बास्केटबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें बालिका वर्ग में स्टेडियम एवं बालक वर्ग में विशप कॉनराड विजेता रहा। वहीं वॉलीबाल बालिका वर्ग में स्टेडियम की टीम विजेता बनीं। इस दौरान एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए गए। खेल स्पर्धा में बास्केटबॉल बालक एवं बालिका वर्ग में 6-6 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिन बालिका वर्ग का फाईनल स्टेडियम और राधा माधव पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम राधा माधव को 16-09 से हराकर विजेता बना। वहीं बालक वर्ग का फाईनल मुकाबला विशप कॉनराड और राधा माधव पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें विशप कॉनराड ने र...