कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से वॉलीबाल और रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ डॉ. श्रवण कुमार यादव ने किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता और यूआईईटी की टीम उपविजेता बनी। वहीं, रस्साकसी प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ फार्मेसी की टीम विजेता और शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम उपविजेता बनी। संयोजन एवं संचालन सौरभ तिवारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...