वॉलीबाल प्रयियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
चंदौली, जून 15 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के मोहरगंज में रविवार की देर शाम को बाबा कीनाराम स्पोर्टिंग क्लब मोहरगज कमेटी की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उद्घाटन मैच में नौदर की टीम ने मोहरगंज को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं फाइनल मुकाबले में सोनहुला ने रामनगर को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। विधायक सुशील सिंह ने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मैच के रोमांचक मुकाबले में नौदर ने 25 प्वाइंट बनाया और मोहरगंज की टीम ने 14 अंक ही हासिल कर सकी। नौदर ने जीत हासिल की वही फाइनल में सोनहुला ने 30 प्वाइंट और रामनगर 25 प्वांइट बनाया। इस प्रकार सोनहुला की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि दोनो टीमों में हार जीत होती है, लेकिन दोनों टीम बराबर की मेहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.