गंगापार, मार्च 2 -- क्षेत्र के बामपुर चेहरा मैदान पर 7 व 8 मार्च शनिवार व रविवार को दो दिवसीय पुष्पा शुक्ला स्मारक ओपेन जिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जानकारी डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए) प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने दी कि कम्बाइंड वॉलीबाल क्लब बामपुर चेहरा और लहरी भईया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली उपरोक्त दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता जिला वॉलीबाल संघ से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त है। जिसमें एसोसिएशन की मान्यता टीमें ही भाग ले सकेंगी। एसोसिएशन के महासचिव आरपी शुक्ला ने जिले की संबद्ध समस्त टीमों के खिलाड़ी व निर्णायकों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता के आयोजन सचिव गणेश बाबा गिरी से संपर्क करके अपने टीम की भागीदारी सुनिश्चित करा ले। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...