जौनपुर, फरवरी 1 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मूर्खा ग्राम सभा में शनिवार को तीन दिवसीय मां दुर्गा मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बरीष सिंह भोला एवं जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय रहे। प्रतियोगिता का आयोजन मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्रबंधक दयाशंकर सिंह कक्कू ने किया है। प्रतियोगिता में पहले दिन राज्य स्तर की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला को होगा। उद्घाटन के मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक गोपालपुर आजमगढ़ नफीस अहमद, अवकाश प्राप्त मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह, अरविन्द सिंह अलगू, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, विनय सिंह फ़ौजी, शीतलदान सिंह, प्रमोद सिंह, राजवंत सिंह, डॉ.सुरेश सिंह अन्य उपस्थित रहे।...