गंगापार, फरवरी 23 -- नवयुवक एकता परिवार (चितौरी) वॉलीबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता 2026 आगामी 28 फरवरी को चितौरी गांव संपन्न होगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अकरम अली उर्फ बिल्लू बादशाह ने बताया कि इस एक दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता पूरी तरह से निःशुल्क होगी। विजेता टीम को पंद्रह हजार नकद तथा उपविजेता टीम को सात हजार पांच सौ नकद के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक अर्जुन सिंह पटेल, रघुराज सिंह, सूबेदार पटेल, सुमित शहीद, धीरेन्द्र कुशवाहा, दिवाकर सिंह पटेल और रणवीर सिंह आदि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...