आरा, मार्च 23 -- -रात की दूधिया रोशनी में खेला गया फाइनल मैच कोईलवर, एक संवाददाता। सर्वोदय वॉलीबाल क्लब नरही के तत्वावधान में जिलास्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। डे-नाइट चले टूर्नामेंट में एकौना की टीम को शिकस्त दे नारायणपुर की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट में बक्सर,नरही,एकौना, सेमथवलिया, मनेर रामपुर, पकड़ी, नारायणपुर, डीपीएस स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला एकौना और बक्सर के टीमों के बीच खेला गया, जहां लगातार दो सेटों पर बढ़त बना एकौना ने जीत दर्ज की, तो दूसरा सेमीफाइनल नारायणपुर और पकड़ी टीमों के बीच खेला गया, जिसमें नारायणपुर ने जीत दर्ज की। एकौना व नारायणपुर की टीमें फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। रात की दूधिया रोशनी में आयोजित टूर्नामेंट के मौके पर पहुंचे संदेश विधायक राधाचरण साह और पूर्व खिला...