नैनीताल, दिसम्बर 7 -- नैनीताल। डीएसए नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता जारी है| प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबलों में 6 टीमों ने दूसरे चरण में प्रवेश किया। जिसमें पॉलिटेक्निक नैनीताल, डीएसबी नैनीताल, ग्राफिक एरा भीमताल, फ्लैट्स नैनीताल, सैनिक स्कूल नैनीताल और भीमताल लोकल टीम शामिल रही।प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन सुबह सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंग, जिसके बाद फाइनल मैच शाम को खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...