हजारीबाग, मार्च 3 -- हजारीबाग प्रतिनिधि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए होली की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने 59वीं बार एवं जैन युवा परिषद परिषद के महासचिव अमर विनायक ने 45वीं बार रक्तदान करके किया तत्पश्चात् मोहित जैन लुहाड़िया, अभिषेक शर्मा भावना शर्मा, ओम प्रकाश,धीरज सोनी, अभिषेक अग्रवाल, राजा दत्ता आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। निर्मल जैन ने कहा वर्तमान समय में ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता काफी कम हो गई जिससे रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों को विशेष कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सरकारी एवं...