धनबाद, दिसम्बर 31 -- कतरास, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह में मंगलवार को वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन मुकाबला विद्यालय स्तरीय टीम वॉरियर इलेवन व अग्रेसिव इलेवन के बीच खेला गया। वॉरियर इलेवन टीम ने अग्रेसिव इलेवन टीम को पराजित कर दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के सचिव व मुख्य अतिथि विक्रम कुमार राजगढ़िया टॉस कर किया गया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंकित कुमार सिंह (कक्षा सप्तम) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं देव कुमार नापित (कक्षा नवम) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मौके पर क्रिकेट टीम के कोच व शारीरिक आचार्य विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार, उप प्राचार्य श्रेया सरकार व विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.