नई दिल्ली, जुलाई 5 -- दिल्ली में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड सरकारी अफसर को न सिर्फ 1.62 करोड़ का चूना लगाया, बल्कि उनके जज्बातों के साथ ऐसा खौफनाक खिलौना खेला कि वे सदमे में आ गए। वॉट्सऐप पर शुरू हुई मीठी बातों से पहले अफसर का भरोसा जीता गया, फिर क्रिप्टो इनवेस्टमेंट के नाम पर जीवनभर की कमाई ऐंठ ली। हद तो तब हो गई जब पैसे हड़पने के बाद राज खुलने का डर सताया तो ठगों ने मुख्य महिला आरोपी की मौत का झूठा ड्रामा तक रच दिया। पीड़ित की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वॉट्सऐप पर हुई एंट्री पिछले साल अगस्त में केंद्र सरकार के एक रिटायर्ड अफसर के वॉट्सएप पर श्रेया शर्मा नाम की महिला का मैसेज आया। उसने खुद को जालंधर की लेदर बैग कारोबारी बताया। धीरे-धीरे बातचीत रोजाना घंटों की चैट में बदल गई। क्रिप्टो का झांसा...