नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- WhatsApp अपने अरबों यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक धांसू फीचर आ रहा है। वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए कुछ खास बातचीत को प्राइवेट रखना आसान बना दिया है। खबर है कि यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नया 'Restricted Chat' फीचर लाने की योजना बना रहा है। इससे यूजर्स को किसी खास बातचीत में मैसेज के साथ क्या किया जा सकता है, इस पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। कैसे काम करेगा नया फीचर, चलिए बताते हैं... 'रिस्ट्रिक्टेड चैट', 'एडवांस्ड चैट प्राइवेसी' फीचर का ही एक अपग्रेडेड वर्जन है। मेटा की यह ऐप इसका नाम भी बदल रही है ताकि इसका मकसद आसानी से समझ में आ सके। कंपनी ने साफ किया है कि यह फीचर ऑप्शनल है और मैसेज को सुरक्षित रखने के लिए इसका इस्तेमाल क...