वॉट्सऐप ग्रुप के जरिये अधिकारी करेंगे जिले में गर्भवतियों की निगरानी
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । जिले में गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और मातृत्व मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की है। अब गर्भवती महिलाओं की निगरानी वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की नोडल अधिकारी डॉ. रचना मिश्रा की ओर से जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों को जोड़ते हुए विशेष वॉट्सऐप ग्रुप तैयार कर रही हैं। इस ग्रुप में महिला रोग विशेषज्ञों, एएनएम, आशा वर्करों और गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जा रहा है, ताकि गर्भधारण से लेकर सुरक्षित प्रसव तक हर जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वॉट्सऐप ग्रुप में गर्भवती महिला के पंजीकरण के बाद उसकी नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, अल्ट्रासा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.