बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। अमानगढ़ में वाटर हॉल में प्यास बुझाने आया टाइगर वनकर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। प्यास बुझाने के बाद टाइगर अमानगढ़ के जंगल में चला गया। अमानगढ़ में जंगल सफारी के दौरान पर्यटक टाइगर, हाथी, गुलदार आदि वन्यजीवों का दीदार कर रहे हैं। गुरुवार को झिरना गेट के पास बने वाटर हॉल में अचानक टाइगर पानी पीने आया। बतादें कि इस वाटर हॉल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। टाइगर को आता देखकर मजदूर सहम गए और वनकर्मियों ने अपने मोबाइल में पानी पीकर प्यास बुझाते टाइगर को कैद कर लिया। काफी देर के बाद टाइगर जंगल में चला गया।डीएफओ जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि झिरना गेट केपास बने वॉटर हाल पर टाइगर पानी पीने आया था। इस वाटर हॉल की रिपेयर का काम चल रहा है। प्यास बुझाने के बाद टाइगर जंगल में चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.