नई दिल्ली, फरवरी 18 -- 7 से 8 हजार रुपये के बजट में सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको एक धांसू ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इस फोन का नाम Samsung Galaxy M07 है। फोन IP54 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है। इसे कंपनी 6 साल तक लेटेस्ट ऐंड्रॉयड ओएस अपग्रेड भी देगी। अमेजन इंडिया पर फोन की कीमत बिना किसी ऑफर मात्र 7499 रुपये है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का आप 374 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन एक्सचेंज ऑफर में और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।सैमसंग गैलेक्सी M07 के फीचर और स्पेसिफिकेशन ...