बिजनौर, अप्रैल 12 -- नूरपुर। थाने के पास ही स्थित प्राचीन शिव मंदिर के बाहर लगे वॉटर कूलर में बिजली का करंट आने से हल्दौर निवासी दिव्यांग की मौत हो गई। रविवार सुबह हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी दिव्यांग वीरेंद्र सिंह पुत्र रामलाल थाने के पास प्राचीन शिवमंदिर के बाहर सुबह पानी पीने के लिए गया था। वॉटर कूलर में करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। वीरेंद्र नूरपुर में रहकर सब्जी आदि के बीज बेचने की फड़ लगाता था। दिव्यांग के पुत्र सोमवीर ने थाने में लिखित तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...