उरई, दिसम्बर 13 -- जालौन। भारत विकास परिषद छत्रसाल मुख्य शाखा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर व आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में लगवाए गए वाटर कूलर का प्रभारी सीएमओ डॉ. देवेंद्र भिटौरिया ने फीता काटकर लोकार्पण किया। भारत विकास परिषद छत्रसाल मुख्य शाखा द्वारा अब तक 19 वाटर कूलर लगवाए जा चुके हैं। नगर में 20वां वाटर कूलर सरस्वती शिशु मंदिर और 21वां वाटर कूलर आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में लगवाया गया है। इसके लोकार्पण के लिए शनिवार को नगर में पहुंचे प्रभारी सीएमओ डॉ. देवेंद्र भिटौरिया ने कहा कि इससे बच्चें को स्वच्छ जल मिलेगा। साथ ही गर्मियों के मौसम में उन्हें शीतल जल उपलब्ध होगा। उन्होंने बच्चों को हाथ धोने के तरीके के बारे में बताया। साथ ही रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान के बारे में भी जानकारी दी और शून्य से पांच वर्ष तक के ...