रामगढ़, अप्रैल 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित दुर्गामंडप के समीप गुरुवार रात्रि चोर बीएसएनल का केबुल काट रहे थे। इसी दौरान बंद ग्लास फैक्ट्री के वॉचमैन जलील खान वहां पहुंचे गए, जिन्हे देख कर चोर फरार हो गए। जलील खान के अनुसार चोर कुदाल से केबुल काटने का प्रयास कर रहे थे। आवाज सुनकर जब उन्होंने आवाज लगाई तो चोर भाग निकले। इस घटना की सूचना मिलने अनूप ठाकुर, विद्यासागर ओझा, किशोर ठाकुर, राजेंद्र महतो, विश्वनाथ करमाली, ननका महतो, कुंदन कुमार, तुलसी कुमार, मनोज मुंडा, राजन सिंह, विजय और जमुना प्रसाद भोलटा मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...