देहरादून, दिसम्बर 6 -- वॉक फॉर डिस्एबिलिटी के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम सविन बंसल ने वॉक कर दिव्यांगों का हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रफेल होम संस्था की ओर से दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए वॉक फॉर डिस्एबिलिटी का आयोजन किया गया।वॉक फॉर डिस्एबिलिटी का शुभारंभ जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने दून लाइब्रेरी चौक से गुब्बारे उड़ाकर किया। इस आयोजन में लगभग 300 बौद्धिक दिव्यांगजन व बच्चे शामिल हुए। जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्वयं बच्चों के साथ वॉक फॉर डिस्एबिलिटी में पैदल चलते हुए दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित किया। वॉक फॉर डिस्एबिलिटी'' दून लाइब्रेरी चौक से प्रारम्भ होकर विकास भवन चौक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.