नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ अपनी फिटनेस, सादगी और देसी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी सेहत और रोजाना की आदतों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। कुछ दिनों से उनका एक खास वेलनेस ड्रिंक चर्चा में है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें मॉर्निंग वॉक या नियमित एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता। वहीं, कुछ लोग आलस या बिजी रूटीन के चलते फिजिकल एक्टिविटी से दूरी बनाए रखते हैं। ऐसे में लोग अपनी डेली रूटीन में कुछ आसान और नैचुरल ऑप्शन्स को शामिल करना चाहते हैं। जैकी श्रॉफ का यह देसी वेलनेस ड्रिंक भी बिजी रूटीन में हेल्थ का ख्याल रखने वालों के लिए बेहतरीन है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी महंगे सप्लीमेंट या बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती। किचन में आसानी से मिलने वाली आम चीजों से तैयार ह...