रिषिकेष, अगस्त 4 -- अंगदान दिवस पर मंगलवार को एम्स द्वारा आस्था पथ पर अंगदान जागरूकता वॉकाथॉन एवं फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। एम्स ऋषिकश में 16वां राष्ट्रीय अंगदान दिवस धमधाम से मनाया गया। एम्स अंग प्रत्यारोपण विभाग ने मोहन फाउंडेशन के सहयोग से अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए। उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है तथा प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार के साथ इस विषय पर चर्चा कर अंगदान का संकल्प लेना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...