खगडि़या, अप्रैल 13 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सोमवार को गणपति मंदिर निर्माण क़ो लेकर आधारशिला रखा गया। स्थानीय ग्रामीण सह कर्नल सुभाष चौधरी द्वारा गणपति मंदिर निर्माण क़ो लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया।कहा कि मंदिर निर्माण का संपूर्ण दायित्व वे स्वयं वहन करेंगे। मौक़े पर सुबोध चौधरी, बिपिन चौधरी, राम कुमार चौधरी, विजय चौधरी, हरेराम चौधरी, गौरी कुंवर, मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप चौधरी व रविन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ऑटो पलटने से दो गंभीर घायल, इलाज जारी यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल यह भी पढ़ें- घर में घुसकर की मारपीट, चाकू से किया वार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...