किशनगंज, अप्रैल 1 -- बहादुरगंज। वैसा जुरैल में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह को लेकर मंगलवार को महिला कलश शोभायात्रा आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार से शुक्रवार तक अखंड हरिनाम संकीर्तन आयोजित होने के साथ -साथ टोला स्थित हनुमान मंदिर में संकटमोचन हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने से जुड़ा प्राण प्रतिष्ठा आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासी उत्साहित हैं। अखंड हरिनाम संकीर्तन के लिए बिहार और बंगाल के कीर्तन मंडली समारोह में शामिल होने की जानकारी आयोजन समिति ने दिया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...