हरिद्वार, अप्रैल 12 -- वैसाखी स्नान एवं सद्भावना सम्मेलन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी कर्मी सतर्कता, संयम और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाएं। पूरे मेला क्षेत्र को 10 जोन और 33 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी सक्रिय रखते हुए हर महत्वपूर्ण सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.