बोकारो, अप्रैल 13 -- सोमवार को चास स्थित गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के बाबा दीप सिंह सभागार में वैसाखी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन नांगिया के कुशल नेतृत्व व प्राइमरी विंग की संचालिका ऊषा कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विशेष असेम्बली का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भांगड़ा नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति ने पूरे सभागार का मन मोह लिया और दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा। विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह देखने लायक था। यह भी पढ़ें- Baisakhi 2026: 14 अप्रैल को है बैसाखी, जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व, क्या है इसका महत्व इसके बाद कक्षा ...