मऊ, जून 10 -- मुहम्मदाबाद गोहना। विधानसभा संयोजन भाजपा अनमोल साहू ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर वैष्णोदेवी के लिए ट्रेन चलाने और आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन का मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर पुन: ठहराव की मांग की है। बताया कि मऊ-मुहम्मदाबाद गोहना-आज़मगढ़ से अभी तक वैष्णोदेवी के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है, यहां के लोग वाराणसी या लखनऊ जाकर ट्रेन पकड़ते हैं। आसनसोल-गोंडा साप्ताहिक रेल सेवा 13509/10 जो कि मुहम्मदाबाद गोहना रूकती थी। लाकडाऊन समाप्त होने के बाद इस ट्रेन का तहसील मुख्यालय से ठहराव समाप्त कर दिया गया है। इस ट्रेन का मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर पुन: ठहराव की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.