रिषिकेष, मार्च 22 -- जोगीवाला की वैष्णवी लोहनी ने फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 'मिस टैलेंटेड' का खिताब जीत कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डोईवाला विधानसभा अंतर्गत जोगीवाला की रहने वाली वैष्णवी सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित 'फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026' के ग्रैंड फिनाले में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें 'मिस टैलेंटेड' का खिताब मिला है। वैष्णवी ने बताया कि टैलेंट राउंड के दौरान उन्होंने कैलाश खेर के प्रसिद्ध भजन 'बम लहरी' पर योग और नृत्य की एक अद्भुत प्रस्तुति दी। भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक भाव से ओत-प्रोत इस प्रदर्शन ने वहां मौजूद निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी इस कलात्मक प्रस्तुति को प्रतियोगिता का सबसे खास आकर्षण माना गया। उन्हो...