वैष्णवी प्रकाश बनीं वाराणसी की पहली वूमन कैंडिडेट मास्टर
वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। जिले की युवा शतरंज खिलाड़ी वैष्णवी प्रकाश ने वूमन कैंडिडेट मास्टर (डब्ल्यूसीएम) की अंतरराष्ट्रीय उपाधि हासिल कर शहर के शतरंज इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह वाराणसी की पहली महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। उनकी नवीनतम फिडे स्टैंडर्ड रेटिंग 2061 हो गई है। वैष्णवी ने हाल ही में हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर उनके खाते में एक ही रेटिंग अवधि में 168 रेटिंग अंकों की बढ़ोतरी हुई। अगस्त 2026 में उनकी प्रकाशित फिडे रेटिंग 1893 थी, जो सितंबर की सूची में बढ़कर 2061 हो गई। उनके बुडापेस्ट अभियान की सबसे बड़ी सफलता फर्स्ट सैटरडे बुडापेस्ट अंडर-2250 शतरंज प्रतियोगिता रही। इसमें वैष्णवी ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए नौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.