मोतिहारी, जुलाई 8 -- मोतिहारी। सेवा में त्रुटि को लेकर उपभोक्ता आयोग ने वैष्णवी डिजिटल सिस्टम को जुर्माना लगाया है। डिजिटल प्रिंटिंग मशीन की खरीदारी के बाद उसमें खराबी आने पर सही समय में सेवा नहीं करने पर पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चोरमा निवासी संतोष कुमार पासवान ने उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। मामले की सुनवाई के बाद फोरम के अध्यक्ष गिरीश मिश्र व सदस्य संजीव कुमार ने वैष्णवी डिजिटल सिस्टम को चार लाख सात हजार 899 रुपये देने का आदेश किया है। साथ ही केस खर्च व शारीरिक मानसिक पीड़ा के मद में 20,000 रुपए देने का आदेश किया है। यह भी पढ़ें- डाकघर में जमा कर्मकार क्षतिपूर्ति की राशि देने के आदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...