ललितपुर, दिसम्बर 20 -- महरौनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने दादी के साथ आई आठ वर्षी वैष्णवी को सीएम बाल योजना का लाभ दिलाने के लिए बीडीओ से आवेदन कराया। इस बालिका के पिता की मौत हो चुकी है। उन्होंने कई फरियादियों की शिकायतों को सुना और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां पर अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद सम्बंधी आती हैं, इन शिकायतों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन करे और निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। पुराना सौंजना रोड महरौनी निवासी गंगारानी ने एक माह का 11 हजार से अधिक विद्युत बिल आने की शिकायत की, जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण को बिल की जांच कर सही बिल निर्गत करने के निर्देश दिये गए। कुल 160 शिकायती ...