मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। इंस्टीट्यूट फॉर सोशियो लीगल स्टडीज द्वारा अधिवक्ता स्वर्गीय राजदेव नारायण के 100वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अधिवक्ता संजीव कुमार अनवर के कलमबाग चौक स्थित आवासीय कार्यालय में हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीआरएबीयू के प्रो. प्रमोद कुमार ने 'राजनीतिक परिदृश्य और समता की राजनीति' विषय पर अपना विचार रखा। मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद कमाल ने इसकी अध्यक्षता की। प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि पिछली शताब्दी के नब्बे के दशक में शुरू हुआ वैश्वीकरण के दौर ने समाज में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन ला दिया है। आज सामाजिकता की जगह भौतिकवाद ने ले लिया है। यह भी पढ़ें- वैश्वीकरण के दौर में टूट रहा सामाजिक ताना बाना : प्रो. प्रमोद ऐसे बदलते वर्तमान परिवेश में लोहिया और गांधी के...