प्रयागराज, मार्च 17 -- लोक सेवक मंडल, अखिल भारतीय महिला शाखा व अनाम स्नेह परिवार की ओर से मंगलवार को राजर्षि टंडन सेवा केंद्र, बैंक रोड में होली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। न्यायमूर्ति ने कहा कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है, वहां बच्चों का समग्र विकास होता है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही हैं। यहां तक कि क्रिकेट का विश्व कप जीतकर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। महिलाएं बच्चों को संस्कार, शिक्षा और जीवन को दिशा देने का कार्य करती हैं। संयोजन मधू यादव व श्रीनारायण यादव ने किया। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। अध्यक्षता सु...