लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में विद्वत परिषद की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्वानों ने वैश्विक समस्या और भारतीय समाधान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत में सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि भारत वैश्विक समस्याओं का समाधान करने में पूर्ण रूप से सक्षम है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से महामारी का सामना किया। व्यापक वैक्सीनेशन अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित किया। उन्होंने आगे कहा कि एलपीजी और पेट्रोल संकट जैसी समस्याओं से निपटने के लिए भी सभी नागरिकों को समझदारी और सहयोग की आवश्यकता है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- विद्युत वाहनों के जरिए ऊर्जा संरक्षण का दिया...