मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को बरकछा स्थित पंचतला अतिथि भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने किया। इस दौरान प्रशिक्षण स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में भाजपा के उदय काल से लेकर अबतक के संघर्षों को दिया गया था। प्रदर्शनी का भी उद्घाटन डॉ. पाण्डेय ने किया। कार्यकर्ता प्रशिक्षण छह सत्र में आयोजित किया गया। प्रत्येक सत्र में अलग-अलग प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठन के संबंध में संबोधित किए।

प्रशिक्षण वर्ग का विवरण प्रथम सत्र में भाजपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन...